मेरठ। मेरठ बार एसोसिएशन के वरिष्ठ युवा अधिवक्ता अमरदीप चिंदौड़ी को रालोद की अधिवक्ता सभा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह जानकारी अधिवक्ता सभा के पउप्र के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने दी। उनकी नियुक्ति पर जिलाध्यक्ष राहुल देव, राजेंद्र जानी, नेता अनीश, इंद्रपाल, राष्ट्रीय सचिव मुकेश जैन, विनोद चौधरी, परविन्द्र तोमर, राजीव शर्मा आदि ने बधाई दी।