फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरजी कॉलेज में वाद- विवाद प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
आरजी कॉलेज में वाद-विवाद प्रतियोगिता
विज्ञापन

मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज में विश्व महिला दिवस पर शिक्षा विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर कार्यक्रम हुआ। इसमें वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय सरदार सिंह रहे। शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉ रजनी रानी ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ निशा गोयल, सुरेंद्रा शर्मा, आशा शुक्ला रहीं। कार्यक्रम में माध्यमिक विद्यालय व बेसिक जूनियर विद्यालय की छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। निबंध प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में आरजी इंटर कॉलेज की निर्झरा प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय छज्जुपुर की सिमरन द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय हाजीपुर की निशापाल तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं सीनियर वर्ग में आरजी कॉलेज की आशा प्रथम, मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज मटौर की रश्मि द्वितीय व आरजी कॉलेज की इरम तृतीय स्थान पर रहीं। संचालन लक्ष्मी शर्मा, इंदिरा ने किया। इस मौके पर लक्ष्मी शर्मा, सुमन वर्मा, मीनाक्षी मित्तल, कमलेश राजवंशी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें