व्यापारियों पर उत्पीड़न के खिलाफ होगा आंदोलन
मेरठ। व्यापारियों पर हो रहे उत्पीड़न को लेकर सोमवार को पश्चिमी उप्र संयुक्त व्यापार मंडल की ओर से अपार चैम्बर जीमखाना मैदान पर बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए आशु शर्मा ने कहा कि संगठन लगातार व्यापारियों के हितों के लिए आवाज उठा रहा है। लेकिन वाणिज्यकर विभाग द्वारा चेकिंग के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसको लेकर संगठन जल्द ही वाणिज्य कार्यालय पर बड़ा आंदोलन करेगा। इसके अलावा कानून व्यवस्था को लेकर भी संगठन के लोग एसएसपी से मिलेंगे। बैठक में दीपक, मनीष जैन, अनिल वर्मा, दिनेश चन्द शर्मा, विशाल शर्मा, पंकज, राकेश, मंजीत सिंह, नीरज कौशिक, संजय शर्मा आदि रहे।