हमले में शहीद अधिकारी को श्रद्धांजलि
बागपत। रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक कार्यालय पर हुई। मंडल महासचिव ओमबीर ढाका ने कहा कि जम्मू में आर्मी कैंप में आतंकियों के हमले में एक अधिकारी शहीद हो गया और परिवार के सदस्य घायल हो गए। आए दिन बढ़ते हमलों पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को इसका ठोस जवाब देना चाहिए, तभी ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सकता है। बैठक में योगेंद्र, अमित, कपिल, राजवीर, सुमित, यशपाल मौजूद रहे।