प्लाट को कब्जा मुक्त कराने की मांग
बागपत। हबीबपुर नंगला निवासी ईश्वर सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। बताया कि एक सौ वर्ग गज का प्लाट है। जिस पर एक व्यक्ति ने अवैध रूप से कब्जा कर अपने खेत में मिला है। पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी से कार्रवाई की मांग की है।