फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन दीवार गिरी, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के फिरोज नगर में सोमवार शाम दूसरी मंजिल की निर्माणाधीन दीवार गिर गई। मलबे में दबकर तीन महिलाएं और चार माह का बच्चा घायल हो गया। फिरोज नगर निवासी चमन पुत्र हाजी इशाक सऊदी में रहते हैं। चमन ने अपना मकान पड़ोसी मुन्ना हलवाई को देखरेख के लिए सौंप रखा है। जबकि इस मकान को मुन्ना हलवाई ने किराए पर दे रखा है। शाम को मकान की दूसरी मंजिल पर दीवार का निर्माण चल रहा था। इस बीच निर्माणाधीन दीवार का कुछ हिस्सा गिर पड़ा। मकान में किराए पर रह रही अलफिया और उसका चार माह का बेटा अयान के अलावा इसरत और फरीम मलबे में दब गए। जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें