अब स्कूल में नहीं होगा शादी समारोह
बागपत। सरकारी शिक्षण संस्थाओं में शादी समारोह कराने की छूट नहीं मिलेगी। शासन के सचिव पार्थ सारथी सैन शर्मा ने बीएसए और डीआईओएस इस पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कोचिंग सेंटर भी संचालित नहीं होंगे। निर्देशित किया इसकी शिकायत मिलती है तो कार्रवाई होगी।