फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र निर्धारण के लिए बैठक 25 को

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र निर्धारण के लिए बैठक 25 को
विज्ञापन

बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 44 केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं, जिसको लेकर परीक्षार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों में गहरा रोष है। आए दिन शिक्षा विभाग और डीएम से इसकी शिकायतें की जा रही है। उन कॉलेजों को भी दरकिनार कर दिया है, जो हाईवे पर हैं और सभी मानक पूरे हैं। इससे उन छात्रों को परेशानी होगी जिनके सेंटर दस-दस किलो मीटर दूर कर दिए गए हैं। केंद्र बढ़ाने और समस्याओं के समाधान के लिए 25 नवंबर को डीएम की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसमें जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य प्रतिभाग करेंगे। प्रभारी डीआईओएस कुमुद रानी ने सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया 25 नवंबर को 11 बजे कलक्ट्रेट सभागार में पहुंचना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें