कंकरखेड़ा। रोहटा रोड स्थित गॉडविन पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस वॉलीबाल चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। फाइनल मैच नीलगिरी और शिवालिक के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच दो मैच हुए। इसमें शिवालिक सदन ने नीलगिरी सदन को कड़ी टक्कर देते हुए 22.25 और 19.25 अंक से जीत हासिल की। स्कल के एमडी भूपेंद्र सिंह बाजवा और जितेंद्र सिंह बाजवा ने दोनों टीमों को प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्य देवनागर और उप प्रधानाचार्य डॉ. विनम्र शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। संचालन धीरेंद्र धीराना रमन कौशिक और मुस्कान ने किया।