यमुना खादर में शराब लाते तीन पकड़े
बागपत। यमुना-खादर के रास्ते पुराना कस्बा में तीन युवक हरियाणा की ओर से शराब लेकर आ रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वहां पर उनको पकड़ लिया। कई युवक भागने में कामयाब हो गए। उनके पास से पुलिस को शराब मिली। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।