फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट न मिलने पर बैठक में पाल समाज में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
टिकट न मिलने पर पाल समाज में रोष
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम चुनाव को लेकर अखिल भारतीय पाल महासभा की जिला इकाई की बैठक प्रगति नगर स्थित पाल धर्मशाला में हुई। इसमें भाजपा द्वारा पाल समाज को नगर निगम के 90 वार्डों में से एक भी टिकट न दिये जाने पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष कृपाल सिंह पाल ने बताया कि भाजपा अति पिछड़ी जातियों के बल पर केंद्र व प्रदेश में शासन कर रही है। पाल समाज उन्हीं अति पिछड़ी जातियों में से एक मुख्य जाति के रूप में देखी जाती है। पाल समाज की उपेक्षा के बारे में भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया जाएगा। बैठक में रामकरण सिंह, एडवोकेट महेंद्र पाल, संजीव, सुरेश चंद, धर्मेंद्र, राजकुमार, अनिल, भूपेंद्र, लोकेश, मनोज, जयपाल सिंह, प्रमोद, राधेश्याम, रामपाल सिंह, जितेंद्र, विनोद, ब्रह्म सिंह, राजवीर, ओमप्रकाश, राहुल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें