फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरजी कॉलेज में सेमिनार

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं ने समझा वस्तु एवं सेवा कर
विज्ञापन

मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में शनिवार को दो दिवसीय जीएसटी के प्रभाव व चुनौतियां विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि सीसीएसयू के कुलपति प्रो. एनके तनेजा व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने किया। कुलपति ने छात्राओं को जीएसटी के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया। मुख्य वक्ता अभिषेक रस्तोगी ने जीसएटी की तकनीकि जानकारी दी। डॉ. दिनेश कुमार राव, डॉ. एनके विश्नोई ने जीएसटी के प्रभावों का आर्थिक विश्लेषण किया। प्रो. वैभव गोयल व प्रो. सत्यप्रकाश ने जीएसटी लागू करने के दौरान आने वाली संवैधानिक परेशानियों के बारे में बताया। अजय कुमार ने उद्योगों पर जीएसटी से होने वाले प्रभावों पर प्रकाश डाला। कॉलेज प्राचार्या स्नेह गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार दिया। संयोजिका डॉ. दीपशिखा रहीं। आयोजन सचिव डॉ. मनमीत कौर रहीं। इस अवसर पर डॉ. छाया, डॉ. गरिमा चौधरी, डॉ. अनुराधा, डॉ. अर्पणा वत्स, डॉ. रीनू जैन, डॉ. सीमा जैन, रश्मि, रूबी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें