शामली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को शामली के सिल्वर बेल्स स्कूल में अनुसूचित जाति महासम्मेलन होगा। उसमें भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम, रामनरेश रावत विधायक पछरावा रायबरेली, पूर्व विधायक एवं क्षेत्रीय प्रभारी रणवीर राणा, ओमकुमार विधायक नहटौर बिजनौर तथा शामली से विधायक तेजेंद्र निर्वाल आदि नेता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक घनश्याम पारचा और सहयोगी सतेंद्र धीरयान ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए बुधवार को कई जगह जनसंपर्क किया गया। सम्मेलन में अनुसूचित जाति के लोगों को सम्मानित किया जाएगा।