मेरठ। सदर थाने के पास मंगलवार शाम इंडिगो कार चालक ने बाइक सवार कासमपुर कंकरखेड़ा निवासी स्कूल संचालक नितिन भारद्वाज को टक्कर मार दी। इस बीच युवक घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने पीछा किया तो आरोपी चालक ने कार दौड़ा ली। कार की चपेट में आने से कई लोग बाल-बाल बचे। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भेज दिया। आरोपी कार का नंबर लेकर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सदर बाजार का कहना है कि तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।