ननद व ननदोई ने मारपीट कर घायल किया
बड़ौत (बागपत)। कविता पत्नी रणवीर निवासी पुट्ठी की शादी 25 जून 2011 में सरूरपुर से रणवीर सिंह के साथ हुई थी और उसने एक पुत्री को भी जन्म दिया है। 28 जून की शाम जब वह मुरादाबाद में अपने पति के साथ रह रही थी तो उसे मारने की नीयत से मारपीट की गई तो वह अपने मायके पुट्ठी चली आई। 19 अगस्त को जब वह अपने घर बिनौली रोड पर जा रही थी तो उसकी ननद व ननदोई ने मारपीट की और जान से मारने का प्रयास किया। उसने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।