मेरठ। बीर खालसा दल यूपी की तरफ से आगामी एक और दो अक्टूबर को कैंट स्थित गुरुतेग बहादुर पब्लिक स्कूल में प्रदेशस्तरीय खालसा चेतना दीवान और आत्मरस कीर्तन दरबार का आयोजन होगा। जिसमें कौम की बड़ी शख्सियत भाग लेंगी। सोमवार को गुरुद्वारा सत्संग सदर में आयोजित बैठक में इस कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश से संगत लाने के लिए वाहन व्यवस्था, लंगर व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष स. मनजीत सिंह कोछड़ ने की। सुरजीत सिंह गोल्डी, मनजीत सिंह चड्ढा, हरमोहन सिंह, देवेंद्र सिंह जुगनू, परमजीत कौर, गुरमीत साहनी, महेंद्र सिंह, तजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।