मेरठ। पुलिस सेवा में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए एलआईयू में तैनात डिप्टी एसपी विनोद कुमार शर्मा को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। 15 अगस्त पर उन्हें यह सम्मान मिलेगा। वहीं, मेरठ में तैनात हेडकांस्टेबल हरवीर सिंह को भी पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।