अनुदानित मदरसों में सत्र शुरू
मेरठ। शहर के तीनों मदरसों में सत्र शुरू हो गया है। अनुदानित मदरसे दारूल उलूम शाही जामा मस्जिद कोतवाली, मदरसा इस्लामी अरबी अंदर कोट गुजरीबाजार व मनसबिया अरबी कॉलिज रेलवे रोड में दीनी तालीम के तहत छात्र शिक्षा का ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। इन तीनों मदरसों में मुंशी-मौलवी, आलिम, कामिल एवं फाजिल क्रमश: समकक्ष हाई स्कूल, इंटर, बीए एवं एमए के वर्तमान में पांच सौ के करीब शिक्षार्थी हैं। मदरसा इस्लामी के हाजी शम्स कादरी ने बताया कि मदरसों में नये छात्रों के एडमिशन भी जारी हैं। व्यक्तिगत छात्रों के लिये फार्म भरे जाएंगे, जिनकी तिथि बाद में घोषित होगी। इन मदरसों में उप्र, हरियाणा, मध्यप्रदेश, बिहार, बंगाल आदि राज्यों के संस्थागत छात्र पढ़ाई करते हैं। दो मदरसों में आधुनिक शिक्षा भी संचालित है। मदरसा इस्लामी व मनसबिया में मिनी आईटीआई है। कंप्यूटर, सिलाई, कढ़ाई आदि की शिक्षा दी जाती है।