मेरठ फोल्डर में शफक नाम से फोटो सेव
मेरठ। शफक के परिवार ने शनिवार को फिल्म गेस्ट इन लंदन का आनंद लिया। खैरनगर निवासी शफक के मामा परवेज अली का पूरा परिवार वेव सिनेमा शाप्रिक्स मॉल में भांजी की फिल्म देखने पहुंचा। शफक फिल्म में अतिथि भूमिका में हैं। अपनी भांजी को फिल्म में देखकर पूरे परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बच्चों ने भी फिल्म को पूरा एंजाय किया। मामी नाहिद, मौसी निगहत, नानी बुआ बेबी, बहन सहर, सरीम, फैज, महविश ने मिलकर फिल्म देखी।