छात्रा कनक के परिवार को दिलाएंगे मदद
मेरठ। सड़क हादसे का शिकार हुई छात्रा कनक वर्मा के परिवार को एक माह बाद भी आर्थिक मदद नहीं मिल सकी है। सोमवार को कनक के शास्त्रीनगर स्थित घर पर पहुंचे सपा नेता अतुल प्रधान और कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष रोहित गुर्जर ने दुख जताते हुए आर्थिक मदद कराने में सहयोग करने की बात कही। रोहित ने कहा कि दुर्घटना में कनक और उनके दादा की भी मौत हो गई थी। उस समय भाजपा नेताओं ने आर्थिक मदद कराने के दावे परिवार से किए थे। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवार को मदद नहीं मिल सकी है। अगर इस परिवार को मदद नहीं दी गई तो भाजपा नेताओं के खिलाफ शहर में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। इस मौके पर शिव सैनी, एसके शाहरुख, दीपक सैनी आदि मौजूद रहे।