फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जुआ खेलते 19 लोग गिरफ्तार, 40790 रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। खरखौदा पुलिस ने बिजली बंबा चौकी क्षेत्र के जमुना नगर में प्लॉट में जुआ खेलते 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 40790 रुपये की नकदी व सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन

खरखौदा थाना के बिजली बंबा चौकी क्षेत्र में कई जगहों पर बड़े स्तर पर जुआ व सट्टा सहित कई अवैध धंधे जोरों पर हैं। शुक्रवार रात खरखौदा पुलिस की एक टीम ने जमुना नगर में मस्जिद के पास स्थित प्लॉट में छाता मारकर 19 लोगों को दबोच लिया। यहां सभी लोग बड़े स्तर पर जुआ खेलते मिले। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रईसुद्दीन निवासी हाजीपुर खरखौदा, हासिम खान निवासी जाकिर कॉलोनी, मुशव्वर निवासी थाना कोतवाली, सुलेमान निवासी फतेउल्लापुर लिसाड़ी गेट, शहजाद फतेउल्लापुर लिसाड़ी गेट, रचित निवासी लोहिया नगर खरखौदा, राशिद निवासी चमड़ा पैठ लिसाड़ी गेट, मोहम्मद इरशाद निवासी लिसाड़ी गेट, नूर इस्लाम निवासी जाकिर कॉलोनी, गाजी रहमान निवासी लिसाड़ी गेट, आफताब निवासी रसूल नगर खरखौदा, इमरान निवासी आशियाना पुल लिसाड़ी गेट, नूर मोहम्मद निवासी गैस गोदाम थाना खरखौदा, शेर मोहम्मद निवासी चमड़ा पैठ लिसाड़ी गेट, नदीम निवासी इस्लाम नगर लिसाड़ी गेट, नाजिम निवासी फतेउल्लापुर लिसाड़ी गेट, आसिफ निवासी इस्लामनगर लिसाड़ी गेट व खालिद निवासी लिसाड़ी गेट बताया। पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें