मेरठ। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूड़भराल पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 185 मरीजों को उपचार मिला। इनकी नाक-कान-गला रोग, दंत रोग, गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण और क्षय रोग संबंधी आदि की जांचें गईं और परामर्श दिया गया। इस दौरान डॉ. रितु सांगवान, डॉ. रुचिन, डॉ. खशबू, डॉ. प्रशांत, डॉ. रोहित, डॉ. राधा कृष्ण, राकेश शर्मा, गौरव और पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे। ब्यूरो