फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी पीड़ितों को न्याय दिलाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
भीम आर्मी पीड़ितों को न्याय दिलाएगी
विज्ञापन

बहसूमा। भीम आर्मी के नेता ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी अनुसूचित जाति के लोगों के साथ हर दुख में साथ खड़ी रहेगी।
प्रदेशाध्यक्ष विनय रतन मंगलवार को बहसूमा के गांव हंसापुर में भीम आर्मी के सूबे के ओबीसी प्रभारी कुंवर देवेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचे। उन्होंने मेरठ में अनुसूचित जाति के परिवारों के साथ हादसों में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। वे सबसे पहले हस्तिनापुर के पल्टूपुरी गांव में मृतक दंपती के बच्चों से मिले तथा उनको सांत्वना दी। पीड़ित परिवार के बच्चों को सरकारी नौकरी व उचित मुआवाजे की मांग की। उन्होंने सरकार से उनकी सुरक्षा व शिक्षा का उचित प्रबंध करने की भी मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अनुसूचित जाति से प्रेम का नाटक करती है। वहीं, दूसरी ओर दलितों के उत्पीडन में कसर नहीं छोड़ती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उक्त प्रकरण में शासन प्रशासन ने दलित परिवारों को न्याय नहीं दिलाया तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर कुंवर देवेंद्र सिंह, विनोद प्रदेश सचिव, सुखविंद्र सिंह, राजन, धर्मवीर पार्षद, सुभाष चंद जाटव, सोनू, आशु, सागर व बॉबी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें