सभी केंद्रों के लिए
सीसीएसयू में हुई प्रवेश समिति की बैठक में लिए गए निर्णय
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया 16 मई से शुरू हो जाएगी। 30 मई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे। 1 जून से यूनिवर्सिटी मेरिट निकालना शुरू कर देगी। इस बार यूनिवर्सिटी दो मेरिट निकालने के बाद ओपन मेरिट निकालेगी। अगर किसी का नाम पहली मेरिट में आ गया और उसने एडमिशन नहीं लिया तो उसका नाम दूसरी मेरिट में नहीं आएगा। उसे फिर ओपन मेरिट में ही एडमिशन का मौका मिल पाएगा। सोमवार को कैंपस में हुई प्रवेश समिति की बैठक में यह निर्णय लिए गए हैं। विवि प्रशासन को सीबीएसई और आईसीएसई से 12वीं का डाटा मिल गया है। मंगलवार को यूपी बोर्ड से भी पूरा डाटा मिल जाएगा। इसके बाद 16 से वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे।