फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की महिला पिंक बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज की महिला पिंक बस सेवा शुरू
विज्ञापन

मेरठ। साहिबाबाद डिपो से शुरू की गई महिला स्पेशल पिंक एसी बस सेवा बुधवार को मेरठ पहुंची। हालांकि पहले दिन बस में उम्मीद से कम सवारियों ने सफर किया। बस में मनोरंजन के लिए टीवी का भी इंतजाम है। इस बस में चालक श्याम और परिचालक दीपिका ने अपनी सेवा दी। चालक श्याम ने बताया कि बस केवल महिलाओं के लिए शुरू की गई है। हालांकि बस में जगह होने पर पुरुष यात्रियों को भी बैठाया जा सकता है। इससे कम सवारी होने पर बस के घाटे को खत्म किया जा सकता है। बुधवार को मेरठ पहुंची बस में 30 से कम सवारियों ने सफर किया। परिचालक दीपिका ने बताया कि अभी इस सेवा का महिलाओं को पता नहीं है। प्रचार प्रसार होने के बाद इसमें यात्री बढ़ेंगे। बस पूरी तरह वातानुकूलित है। मनोरंजन के साधनों से सुसज्जित होने के चलते लोकप्रिय हो जाएगी। बस की सीटें भी आरामदायक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें