खरखौदा। कस्बे में डीएवी किड्स स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें छोटे बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं।
कस्बे के डीएवी किड्स स्कूल में प्रथम वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि मीनू भटनागर, डीएवी कॉलेज के सचिव डॉ. राजीव आत्रेय, डीएवी किड्स व ग्लोबल स्कूल की प्रधानाचार्य मंजुला गर्ग व डॉ. निशा आदि ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्चलित करके किया। वहीं, बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। यहां बच्चों ने बनाना दौड़, जलेबी दौड़, मेढक दौड़ समेत कई प्रतियोगिताएं हुईं। ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य मंजुला गर्ग ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल का महत्व बताया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि मीनू भटनागर ने खेलकूद एवं योग से जुड़ी कई जानकारी दीं। सचिव डॉ. राजीव आत्रेय ने अभिभावकों से बच्चों को प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने की अपील की। वहीं, विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन शालू त्यागी ने किया।