आज से चलेंगी रद्द ट्रेनें
मेरठ। राजस्थान में गुर्जर आंदोलन के चलते पिछले दस दिनों से रद्द चल रही ट्रेनों को बहाल करने का फैसला रेलवे की ओर से लिया गया है। गुर्जरों ने ट्रैक से हटना शुरू कर दिया है। जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। रेलवे की ओर से मेरठ से गुजरने वाली गोल्डन टेंपल, देहरादून एक्सप्रेस, मेरठ-मंदसौर लिंक ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया था। लेकिन रविवार से सभी ट्रेन अपने तय समय और स्थान से चलेंगी।