फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्माईल डिग्री कॉलेज में कला शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईल में लगा कला शिविर
विज्ञापन

मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में सृजनलोक आर्ट फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को यूपी आर्ट फेस्टिवल का शुभारंभ कॉलेज सचिव दयानंद गुप्ता ने किया। कला प्रदर्शनी में मेरठ सहित देहरादून, लखनऊ, दिल्ली, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, बागपत, खतौली, बिजनौर, अयोध्या एवं नजीबाबाद के कलाकारों ने भाग लिया। फाउंडेशन के संस्थापक रामबली प्रजापति, काजी एम साकिब प्रेसीडेंट ऑफ फाउंडेशन ने यूपी में हो रही कला गतिविधियों की जानकारी दी। प्रदर्शनी में डॉ. आरए अग्रवाल सेवानिवृत्त एचओडी मेरठ कॉलेज, डॉ. दिनेश शर्मा ने भी चित्रों का प्रदर्शन किया। संतोष साहनी, जेपी, पंकज कुमार, नरेंद्र सिंह व कामना को विशेष ज्यूरी अवार्ड दिया गया। कलाकार डॉ. निशा, डॉ. मधु वाजपेयी, डॉ. किरन प्रदीप, डॉ. अर्चना रानी , डॉ.नीतू वशिष्ठ, डॉ. अमृत लाल भी उपस्थित रहे। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. नीलिमा गुप्ता ने सभी का स्वागत किया। संयोजन डॉ. दिशा दिनेश का रहा। आंचल, डॉ. बबीता, डॉ. रनिका, विनीता, डॉ. दीपा त्यागी, डॉ. दीप्ति कौशिक, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. हुमा, डॉ. शिवाली अग्रवाल, अमित कुमार व योगेंद्र अग्रवाल एवं जितेंद्र का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें