संचारी रोग अभियान शुरू
मेरठ। प्रथम संचारी रोग अभियान (10 से 28 फरवरी) कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को इसकी शुरुआत सीएमओ कार्यालय से की गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की रैली को सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में पंफ्लेट वितरण आदि कार्यों द्वारा जन सामान्य को संचारी एवं रोगों से बचाव व नियंत्रण के लिए आवश्यक जानकारी दी गई। संचालन जिला मलेरिया अधिकारी ने किया।