फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में भीषण जाम, माल रोड भी पहिये रुके

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर में मंगलवार को दिनभर भीषण जाम रहा। वेस्टर्न कचहरी रोड, बच्चा पार्क, खैरनगर व घंटाघर पर जाम लगा रहा है। दिल्ली रोड और माल रोड पर दिनभर वाहनों के पहिये थमे रहे। इसको लेकर लोगों में गुस्सा भी था। ट्रैफिक पुलिस फेल नजर आई तो कई जगह पर थाने की पुलिस को लगाना पड़ा। घंटों मशक्कत करने के बाद लोगों को जाम से राहत मिली। पुलिस ने बताया कि बेगमपुल, भैसाली बस अड्डे, केसरगंज व रेलवे रोड चौराहे का हाल खराब था। दोपहर को मानो शहर को जाम ने जकड़ लिया हो। माल रोड पर भी लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। लोग पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करते रहे, जोकि बेअसर रहा। कई जगहों पर जाम में लोग आपस में भिड़ने को तैयार थे। लोगों ने खुद भी जाम से निजात पाने के लिए एक दूसरे के वाहनों को हटाकर व्यवस्था बनाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें