कैश कॉलेज में आयोजित हुए रंगारंग कार्यक्रम
मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित कॉलेज ऑफ एप्लाइड एजुकेशन एंड हेल्थ साइंसेज में गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित हुए। संस्थान के चेयरमैन डॉ. एसपी देशवाल, निदेशक डॉ. एसके गर्ग तथा डीन डॉ. रितु केला ने ध्वजारोहण संपन्न किया। आयुष ने अपने विचार व्यक्त किए। गृह विज्ञान की छात्राओं ने देशभक्ति पूर्ण गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। कॉलेज की डीन डॉ. रितु केला एवं निदेशक डॉ. एस के गर्ग ने बधाइयां दी। डॉ. एसपी देशवाल ने सभी को देश भक्ति के लिए प्रेरित किया। शैलेंद्र शर्मा, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।