दौराला। मटौर स्थित श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कॉलेज की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. नीरा तोमर ने सम्मानित किया। वहीं, छात्रा को अन्य लोगों को भी जागरूक करने के लिए कहा। इसके अतिरिक्त उन्होंने कार्यक्रम संयोजिका डॉ. रजनी की भी कार्यक्रम के लिए प्रशंसा की।