बागपत। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में मेरठ इंस्टीट्यूट एवं टेक्नोलॉजी से रोबोटिक्स एवं बायोटेक्नोलॉजी पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें 50 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। नितिन गर्ग और अरविंद पांडेय ने विभिन्न जानकारियां दी। प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति शर्मा ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान डॉ. ज्ञांती सिंह, राजेश, डॉ. वंदना शर्मा, नम्रता यादव मौजूद रहे।