फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 वीं के छात्रों का विदाई समारोह आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
12 वीं के छात्रों का विदाई समारोह आयोजित
विज्ञापन

मेरठ। मेन विंग मेरठ पब्लिक स्कूल में शनिवार को 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कक्षा ग्यारह के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अनेक प्रकार के रोमांचक प्रतियोगिताएं आयोजित की। कार्यक्रम के दौरान बारहवीं कक्षा के अनुशासन समिति के सदस्यों को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी विषय के विभागाध्यक्षों की ओर से बारहवीं के छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर उन्हें शुभकामनाएं दी। मिस्टर फेयरवेल हर्षित व मिस फेयरवेल श्रेया पाठक रहीं। स्कूल समूह की प्रबंध समिति की ओर से प्रधानाचार्य संजीव अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उधर मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल शास्त्रीनगर में भी कक्षा 12 की छात्राओं का विदाई समारोह धूमधाम से आयोजित हुआ। कक्षा 11 की छात्राओं ने केजी कक्षा के विस्मरणीय पलों को दोहराते हुए रंगारंग नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्या सपना आहूजा ने कक्षा बारह की छात्राओं के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए कक्षा ग्यारह की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की प्रशंसा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें