फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश पर्व पर असहाय महिलाओं को सामग्री वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रकाश पर्व पर असहाय महिलाओं को सामग्री वितरित
विज्ञापन


मेरठ। जिला राष्ट्रीय एकीकरण समिति द्वारा कौमी एकता के रूप में शुक्रवार को गुरूद्वारा सत्संग सदर बाजार में आयोजित गुरूनानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व पर 25 असहाय महिलाओं को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जत्थेदार हरमीत सिंह, प्रधान बलजीत सिंह बख्शी ने जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविन्द्र सिंह, प्रेमपाल सिंह, ईसाई समाज से डेनियल मसीह,जैन समाज से देपिन्द्र जैन एवं समाजसेवी सरबजीत सिंह कपूर को सरौपा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक सरबजीत सिंह ने बताया कि सदभावना बनाये रखने के लिये साम्प्रदायिक भावना, राष्ट्रीय एकता का संदेश राज्य के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचनी चाहिए। कार्यक्रम में प्रधान बलजीत सिंह ने बताया कि सर्वप्रथम गुरूनानक देव ने 20 रूपये से एक ऐसी प्रथा की शुरूआत की जो आज भी सिख समाज के लोग उनके बताये मार्ग दर्शन पर चलरहे हैं। गुरूनानक देव ने 20 रूपये से जरूरतमंदों को रहन-सहन,खानपान,कारोबार शुरू करवाने के लिये एवं अनेक समस्याओं को दूर किया। गुरूनानक देव का जीवन और चिंतन मानव को श्रेष्ठ जीवन जीने के लिये संदेश है। कार्यक्रम की व्यवस्था में उरविन्द्र सिंह कोहली,त्रिलोचन सिंह, वरूनदीप सिंह बख्शी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें