बागपत। सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि परिवहन विभाग की प्रमुख सचिव और जिले की नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला मुख्यमंत्री के सर्वोच्च विकास प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की शुक्रवार को समीक्षा करेगी। विकास भवन में बैठक निर्धारित है। विकास प्राथमिकता वाले नवीनतम 61 प्रपत्रों की समीक्षा है। बैठक के बाद क्षेत्र में भ्रमण भी करेगी।