शिवभक्त सेवकों को किया सम्मानित
कंकरखेड़ा। नेशनल हाईवे स्थित डिफेंस रेजीडेंसी पर कांवड़ियों के लिए कासमपुर के व्यापारियों द्वारा लगाए गए कांवड़ शिविर का बुधवार को समापन किया गया। कांवड़ शिविर में कांविड़यों की सेवा करने वाले सेवकों को आयोजकों ने भगवान शिव का प्रतीक चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रमोद कुमार, नागेंद्र गोस्वामी, दुष्यंत राघव, विक्रांत यादव, राजेश मार्टिन, विक्रांत यादव, प्रथम अग्रवाल, पप्पी मारवाड़ी, करन मारवाड़ी, जयप्रकाश शर्मा, अजय शर्मा, गौरव शर्मा, सतीश भार्गव, ध्रुव भार्गव, आशुतोष भार्गव, दीपक मयंक, विजयपाल यादव, रवि कुशवाह, अतुल शर्मा आदि को सम्मानित किया गया। राहुल रस्तोगी का शिविर में विशेष सहयोग रहा।