कथा से पहले पूजन कराया
मेरठ। श्री रामा संकीर्तन मंदिर ट्रस्ट लालकुर्ती के तत्वावधान में जारी 41 दिवसीय शिव महापुराण कथा के 10 वें दिन कथा प्रारंभ करते हुए पं. हरीश उनियाल ने कहा कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न प्रकार के लिंगों और उपचारों का वर्णन आया है। कथा प्रारंभ होने से पहले विद्वान पं. प्रभुदत्त शर्मा ने विधि विधान से पूजन कराया। मुख्य यजमान के रूप में कविता मारवाह व सीमा कपूर ने पूजन का सौभाग्य पाया। संकीर्तन के माध्यम से भक्ति रस की धारा पूनम, मुकेश, कमलेश आर्या ने प्रवाहित की और वातावरण को सुगंधित कर दिया। ट्रस्ट के महामंत्री ने बताया कि 27 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व उत्साह के साथ मनाया जाएगा।