थाई बाक्सिंग प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों ने जीते पदक
मेरठ। आगरा में आयोजित द्वितीय राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। मेरठ के थाई बाक्सिंग एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करते हुए गौरव, सेेलअल साब व निर्णय मुदगल ने स्वर्ण पदक जीते। नितिन ने रजत और राहुल कुमार ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। खिलाड़ियों की सफलता में कोच अमन जैन व नेशनल रेफरी हर्षित चपराणा का विशेष योगदान रहा।