फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौचंदी रही लेट, संगम ने दी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। तमाम कोशिशों के बाद भी नौचंदी एक्सप्रेस राइट टाइम नहीं हो पा रही है। रविवार को नौचंदी एक्सप्रेस अन्य दिनों की भांति लेट रही और साढ़े तीन घंटे देरी से पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे पहुंची। जबकि संगम एक्सप्रेस अपने निर्धारित आगमन समय से आधा घंटे देरी से सुबह करीब सवा सात बजे सिटी स्टेशन पहुंची। राज्यरानी एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से पहुंची, लेकिन इसे यहां से राइट टाइम सुबह पौने पांच बजे लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया। इसके अलावा उत्कल एक्सप्रेस, गोल्डन टेंपल, शताब्दी एक्सप्रेस और शालीमार एक्सप्रेस भी एक से डेढ़ घंटा लेट रही। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि बारिश और सेक्शन पर ब्लॉक के चलते ट्रेन लेट हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें