फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैम्बर द्वारा पॉलिथीन प्रतिबंध पर कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कपड़े का थैला प्रयोग करने का लिया संकल्प
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा चैंबर भवन में शुक्रवार को पॉलिथीन प्रतिबंध पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता चैंबर अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता तथा संचालन महामंत्री सर्वेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने पॉलिथीन प्रतिबंध के लिए पॉलिथीन प्रयोग नहीं करने, जूट, कागज, कपड़े का थैला प्रयोग करने का संकल्प लिया। वहीं पर्यावरण को बचाने के लिए पॉलिथीन हटाने पर बात कही गई। अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, संयोजक सुरेंद्र प्रताप ने कहा कि पॉलिथीन पर प्रतिबंध प्रदेश सरकार का सराहनीय कदम है। उपाध्यक्ष राकेश रस्तोगी, रवि प्रकाश अग्रवाल, अशोक गर्ग, डीके शर्मा, अरुण कुमार गुप्ता व शिव शंकर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें