फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूटा अध्यक्ष ने दिया पद से इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (मूटा) के अध्यक्ष डॉ. विकास शर्मा ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया है। डॉ. विकास डेढ़ दशक से सीटा एवं मूटा की शिक्षक राजनीति में सक्रिय हैं। 12 वर्षों तक अंग्रेजी शिक्षकों के संगठन सीटा के महामंत्री और मूटा के संयुक्त मंत्री रह चुके हैं। डीएवी कॉलेज बुलंदशहर में चार साल तक प्राचार्य रहने के बाद डॉ. विकास ने दो मई को विश्वविद्यालय कैंपस के अंग्रेजी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर ज्वाइन किया है। मूटा में उपाध्यक्ष के तीनों पदों पर सर्वाधिक मत हासिल करने वालीं डॉ. नीलम पंवार अब कार्यवाहक अध्यक्ष होंगी। डॉ. नीलम पंवार मेरठ कॉलेज में जंतु विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें