दीवान पब्लिक स्कूल में मनाया फ्रांस-डे
मेरठ। दीवान पब्लिक स्कूल कैंट में शनिवार को फ्रांस राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। स्कूल प्रिंसिपल एच.एम.राउत ने छात्रों को फ्रांस की आजादी के बारे में बताया। बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। फ्रेंच में नाटक का मंचन हुआ। सावनी ने गीत गाया। बच्चों ने डांस भी किया। फ्रेंच क्विज भी हुुआ। स्टाफ ने सहयोग दिया।