फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन को लेकर उपभोक्ताओं का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के ठाकुर द्वारा मोहल्ले में राशन उपभोक्ताओं ने कोटेदार की दुकान पर जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि पिछले कई दिन से राशन के लिए दुकान पर भटक रहे हैं, लेकिन कोटेदार मशीन में गड़बड़ी होने का बहाना बनाकर राशन नहीं दे रहा है। इसको लेकर काफी नोकझोंक हुई। इसमें नाजमा, कमला, लक्ष्मी, समीर, बाबू, मकसूदन, आयशा, मुनेश, सुभाष ने जिला आपूर्ति अधिकारी से कार्रवाई की मांग की। उधर कोटेदार जयकिशन का कहना है कि मशीन में ऊपर से ही गड़बड़ी चल रही है। अंगूठा स्कैन नहीं हो रहा है, जिस कारण यह समस्या बन रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें