बागपत। धनौरा सिल्वरनगर के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे और शिकायती पत्र सौंपकर गांव के बीच में मौजूद शराब के ठेके को हटवाने की मांग की। उनका कहना था कि जिस जगह ठेका है वहां से कुछ दूरी पर प्राइमरी स्कूल और इंटर कॉलेजों की छात्राओं का आना-जाना रहता है। वहां शराबी अभद्रता और छेड़छाड़ करते हैं। विरोध करने पर मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। गांव के हैंडपंप पर भी महिलाओं का पानी भरना दुश्वार हो गया है। लोगों ने डीएम से कार्रवाई की मांग की। ऋषिपाल, कल्लू, इंद्रपाल, कुलदीप, किरणपाल, तेजपाल मौजूद रहे।