प्रस्थान के समय पहुंची राज्यरानी
मेरठ। संगम, नौंचदी और राज्यरानी एक्सप्रेस की चाल में सुधार नहीं हो पा रहा है। जबकि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने गत मंगलवार को रेलमंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात करके ट्रेनों के लेट होने का मुद्दा उठाया था। इस पर रेलमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया था कि जल्द ही लेट होने वाली ट्रेनों राइट टाइम किया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। शनिवार को पहुुंचने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से रविवार को रवाना होने के समय सुबह करीब पौने पांच बजे पहुंची। इसके चलते इसे दो घंटे की देरी से सुबह सात बजे रवाना किया गया। वहीं नौचंदी एक्सप्रेस भी सात घंटे की देरी से शाम करीब साढ़े तीन बजे और संगम एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से दोपहर करीब बारह बजे पहुंची।