फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापुरुषों की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
महापुरुषों की प्रतिमा की सफाई कर किया माल्यार्पण
विज्ञापन

मेरठ। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से यह निर्देश आए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में महापुरुषों की प्रतिमा की सफाई कर उनका माल्यार्पण करें। इसी परिपेक्ष्य में बुधवार को भाजपाइयों ने शहर में जगह-जगह महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई कर उनका माल्यार्पण किया। मंगलपांडेनगर बुढ़ाना गेट में शहीद मंगलपांडे, बच्चा पार्क पर महाराणा प्रताप, अवंतिबाई लोधी, आचार्य नरेंद्र देव और डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने टाउन हॉल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और घंटाघर पर भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया। मेट्रो प्लाजा में आंबेडकर की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेशध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, पार्षद गौरव नामदेव, संदीप रेवड़ी, हरिओम गुप्ता, विजय आनंद अग्रवाल और प्रवीण शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें