पीके व करन एकेडमी ने जीते मैच
मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित श्रीनाथ एकेडमी में आयोजित प्रथम प्रदीप गर्ग मेमोरियल प्रतियोगिता में बुधवार को दो मैच खेले गए। जिसमें पहले मैच में पीके एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 234 रनों का लक्ष्य रखा। आशु ने शानदार शतक जमाते हुए 117 रन बनाएं। गेंदबाजी में मनी ने तीन व संदीप ने दो विकेट लिए। जिसके जवाब में दीवान एकेडमी 13वें ओवर में 81 रन पर आल आउट हो गई। पीके एकेडमी के शिवम ने चार, कपिल ने तीन व प्रिंस ने दो विकेट झटके। पीके एकेडमी ने 153 रनों से यह मैच जीता। जबकि दूसरे मैच में करन एकेडमी ने ऐस्ट्रान को चार विकेट से हराया। मैन आफ द मैच आशु और अनुराग को दिया गया। इस दौरान कोच दीपक सिद्घू, अविनाश राजपूत, मनीष राणा, राजीव चौधरी, वंश गुप्ता, विनित राणा, विशाल, कार्तिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।