खटारा स्कूली बसों पर शिकंजा, 10 बसें सीज
मेरठ। फिटनेस कैंप में नहीं आने वालीं खटारा स्कूल बसों के खिलाफ आरटीओ ने अभियान शुरू कर दिया है।
मंगलवार को गढ़ रोड पर चले अभियान के तहत ऐसी 10 बसों को पकड़कर मेडिकल थाने में सीज करा दिया। इसके अलावा 25 अन्य वाहनों का भी चालान किया गया। यह जानकारी आरटीओ सिटी ओपी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि खटारा स्कूल बसों को छोड़ा नहीं जाएगा। मंगलवार को चले अभियान में नियमों को तोड़ रही अवैध व खटारा स्कूलों को पकड़ा गया। दस बसों को सीज कर दिया गया। इसके अलावा छोटे-बड़े अवैध 25 वाहनों को भी पकड़कर चालान किया गया। अभियान बुधवार को भी जारी रहेगा।
खास बातें:
गढ़ रोड पर चलाया आरटीओ ने अभियान
25 वाहनों के किए गए चालान