कंकरखेड़ा। शिवलोकपुरी निवासी विश्वास दूहन उर्फ विशु पुत्र मुकेश दूहन बीकॉम का छात्रा था। वह भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का धेवता था। एक साल पूर्व विशु की गंगोत्री से लौटते हुए बाइक फिसल गई थी। इस दौरान वह कई हजार फीट गहरी भैरव घाटी में गिर गया था। नौ दिन तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद उसका शव मिला था। मंगलवार को विशु की बरसी थी, जिसमें रिश्तेदारों और आसपास के लोगों ने पहुंचकर विशु को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नरेश टिकैत की पत्नी मंजू चौधरी और राकेश टिकैत की पत्नी सुनीता चौधरी भी मौजूद रहीं। विशु के पिता ने बताया कि घटना के बाद केंद्र सरकार व उत्तराखंड सरकार की ओर से 40 लाख रुपये मुआवजा मिला था, जिसे उन्होंने लेने से इनकार कर दिया। साथ ही उन्होंने 10 लाख रुपये उत्तराखंड सरकार को दिए, ताकि भैरव घाटी की तारबंदी करके उसे कवर किया जा सके।